
AMAN VISHERA
1. DRAUPADI
Written by Parinda Gandevikar
Directed by Aman Vishera
द्रौपदी के पास कुछ गहरे प्रशन है श्री कृष्ण के लिए ,
पूरे महाभारत काल में द्रौपदी काफ़ी विपदाओ से गुज़री थी , और श्री कृष्ण सदैव उनके साथ रहे है हर पीड़ा में , मगर द्रौपदी को यह आभास था की कृष्ण को भविष्य साफ़ साफ़ दिख रहा था मगर वह फिर भी बस सबके पीछे खड़े थे , जरूरत आने पे मदद करने, क्यूँ न रोका उन्होंने सब कुछ ? चाहते तो रोक सकते थे न ? क्या श्री कृष्ण द्रौपदी के प्रशनो का उत्तर दे पाएँगे ? क्या आसन होगा द्रौपदी के हर उन प्रशनो का उत्तर देना जिन्हें कृष्ण अभी उचित नहीं समझते थे , यह नाटक देखने के बाद क्या पता आपको भी आपके कुछ प्रशनों के उत्तर मिल जाए |
AWARDS - Best Play | Best Actress

2. CHAMPA
Written by Aman Vishera
Directed by Aman Vishera
लोकल मुंबई रेल के सफ़र में अक्सर लोगों का पाला किन्नरों से पड़ जाता है, कुछ उनकी बाद दुआ की डर की वजह से पैसे दे देते है और कुछ इसे अनदेखा करते है है जैसे वो इस वायुमंडल में जीवित ही नहीं, इंसान को हर चीज़ अनदेखा करना खूब आता है | इस नाटक में एक किन्नर है जो अक्सर रेल में सबसे पैसे मांगती है दुआ के बदले , कुछ देते है और कुछ नि , तभी उसकी मुलाक़ात एक लेखक से होती है जो अक्सर उसी रेल से रोज यात्रा करता था ओर किन्नर को पहले पैसे भी दे चुका था मगर इस बार न उसके पास रोज़गार था न ही प्रेमिका का साथ | लेखक पूरी तरह खिसियाया हुआ था अपनी ज़िन्दगी से और उसने अपने क्रोध का पहाड़ उस किन्नर पे फेंक दिया , तब किन्नर बदले में कुछ उत्तर देती है , और फिर लेखक उससे दोस्ती का हाथ बढाता है और किन्नर अपना लेती है ?
मगर एसा क्या होता है की उन्हें अपनी दोस्ती जल्द ही तोडनी पड़ती है ?

AWARDS - Best Play | Best Actor
3. Why I killed Gandhi ?
Written by Raj Shah
Directed by Aman Vishera
सबके प्रिय है हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , आखिर उन्होंने हमारे देश को अंग्रेजो की गुलामी से आज़ाद कराया था बिना किसी हिंसा के ओर उसके लिए उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा | मगर फिर भी एसा क्या था की नाथूराम गोडसे ,जो की ख़ुद गांधी जी के समर्थक थे , विवश होगये उनकी हत्या करने के लिए ? इस नाटक में नाथूराम के उस विकल्प को खोजने की कोशिश की है उन आखिरी पंक्तियों से जो उन्होंने अदालत में सबके सामने अपना गुनाह स्वीकार किया था | कौन सही था नाथू या गांधी ?

AWARDS - Best Actor
4. Hasya Natak Esa Bhi
Written by Aman Vishera
Directed by Aman Vishera
गोरखपुर में स्थित " बेस्ट हँस्पटाल " में एक मरीज़ आता है और उसकी मृत्यु हो जाती है, डॉक्टर नहीं बचा पता , उसके बाद एक पति पत्नी आते है , पत्नी गर्भवती होती है और जब ऑपरेशन का समय शुरू होजाता है तभी एक चमत्कार होता है की बच्चा पेट के अंदर से बोलने लगता है |
क्या वह बच्चा जब निकलता है तो मृत होता है |
एसा क्या किया डॉक्टर ने की बोलता हुआ बच्चा भी मर गया ?
AWARDS - Best Play | Best Director | Best Actor
5. PAGLU
Written by Aman Vishera
Directed by Aman Vishera
एक मानसिक चिकित्सालय में एक पागल था और एक पागल थी | नाम किसी को नहीं पता | लड़के को झूले से डर लगता है और लड़की को झूले से उतना ही प्यार था | हर शाम वो साथ खेलते थे मगर एसा क्या था जो उन दोनों के बीच जो वो दोनों ख़ुद नहीं जानते थे ?
AWARDS - Best Actor


NUKKAD NATAK
मैंने कई सामाजिक विषयों () पर नुक्कड़ लिखे है और निर्देशक किये है, और उन्हें गाँव , कॉलेज , मॉल ,इत्यादि जगहों पर परफॉर्म किये है...
कई स्पर्द्धाओ में हिस्सा भी लिया है और विजेता भी रहे है | लगभग २० से ज्यादा नुक्कड़ किया है मैंने अभी तक |
कुछ विषय जिन पर मैंने लिखा है और निर्देशक किया है -
- आतंकवाद
- कश्मीर
- इंसान की सोच
- मीडिया जर्नलिज्म
- गरीबी
- आत्महत्या
- ढोंगी बाबा
- धर्म